{"_id":"56dec3d84f1c1bcb578b4576","slug":"charge-sheet-against-exen-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति टेंडर निकालने वाले एक्सईएन के खिलाफ चार्जशीट तैयार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना अनुमति टेंडर निकालने वाले एक्सईएन के खिलाफ चार्जशीट तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 08 Mar 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के निलंबित कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र कर्दम के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। अब सरकार उसकी जांच करेगी। यह जानकारी निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने दी।
विज्ञापन
निगमायुक्त डॉ. दहिया ने निगम एक्सईएन कर्दम को गत दो फरवरी को काम में लापरवाही बरतने और निर्देश का सही तरीके से पालन न करने के आरोप में निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
एक्सईएन ने ई-टेंडरिंग के अलावा बगैर प्रशासनिक अनुमति लिए टेंडर जारी कर दिया था। यही नहीं उन्होंने निगमायुक्त को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के काम में भी गड़बड़ी की शिकायतें मिली थी।
विज्ञापन
निगमायुक्त ने बताया कि उक्त अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार चार्जशीट तैयार कर राज्य सरकार के पास भेज दिया है। अब जांच कराने का काम सरकार का है। सरकार से किसी दूसरे विभाग के अधिकारी से जांच कराने का अनुरोध किया गया है।