{"_id":"039eb3315c231a456c4df281ff72aed0","slug":"chairman-of-a-private-institute-charges-in-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने ऑफिस में किया महिला कर्मचारी का सेक्सुअल हैरेसमेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेयरमैन ने ऑफिस में किया महिला कर्मचारी का सेक्सुअल हैरेसमेंट
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Feb 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के एक निजी इंस्टीट्यूट में कार्यरत 39 वर्षीय महिला ने चेयरमैन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसने चेयरमैन पर कार से पीछा करने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने चेयरमैन के खिलाफ धमकी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।
हालांकि रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार 39 वर्षीय महिला सपरिवार हरिनगर आश्रम में रहती है। वह पंजाबी बाग स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में काम करती है।
विज्ञापन
पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर लूटी थी गर्लफ्रेंड की अस्मत
विज्ञापन
गत 18 फरवरी को महिला ने पुलिस को फोन किया और इंस्टीट्यूट के चेयरमैन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इंस्टीट्यूट का चेयरमैन, हरिमोहन उसे घर जाने के दौरान अकसर कार से पीछा करता है।
उसके कुछ नहीं बोलने पर वह उस बस में सवार हो जाता है जिससे वह घर जाती है। वह बस में उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करता है।
महिला के मुताबिक 17 दिन पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वापस इंस्टीट्यूट आने पर वह उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।