फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chain looted from MBA student

एमबीए की छात्रा से बाइकर्स ने लूटी चेन

Wed, 28 May 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 28 May 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
chain looted from MBA student

गाजियाबाद के

विज्ञापन
कविनगर के चिरंजीव विहार में एमबीए की छात्रा से बाइक सवार बदमाश चेन लूट कर भाग गए।

छात्रा चिरंजीव विहार से पैदल होते हुए घर जा रही थी। काले रंग की बाइक पर हेलमेट पहने पीछे से आए दो बदमाश चेन लूटकर ले गए।

छात्रा ने शोर मचाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया। बदमाशों की बाइक पर नंबर भी नहीं लिखा था।

चिरंजीव विहार सेक्टर-5 में मनीषा परिवार सहित रहती है। वह एनएच-24 स्थित कालेज में एमबीए की छात्रा है।

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह आटो से कालोनी के बाहर उतरी थी। आटो से उतरने के बाद वह पैदल घर की ओर बढ़ रही थी।

घर से कुछ दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश गले से चेन झपट कर ले गए। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में कोई मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed