फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ceiling of dda flats fell down one man got hurt

DDA फ्लैट की छत गिरी, अधेड़ मलबे के नीचे दबा

Tue, 21 Nov 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
ceiling of dda flats fell down one man got hurt

दिलशाद गार्डन में सोमवार सुबह जर्जर डीडीए फ्लैट की छत गिर गई। छत के नीचे सो रहा 55 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता मलबे में दब गया। परिजनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों व अन्य लोगों को बुला लिया। इस बीच दमकल विभाग व एनडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच गई।

विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से निकालकर नरेंद्र को जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई रही है। सीमापुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र गुप्ता परिवार के साथ फ्लैट नंबर-170डी, पॉकेट जेएंडके, दिलशाद गार्डन में किराये के मकान में तीसरी मंजिल पर रहता है। परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। नरेंद्र का अपना काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह नरेंद्र के बच्चे स्कूल गए थे। इस बीच उसकी पत्नी खाना बना रही थी। वहीं नरेंद्र कमरे में सो रहा था। इसी दौरान फ्लैट की छत गिर गई और वह उसके नीचे दब गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया। मलबा कुछ इस तरह गिरा था कि नरेंद्र को निकालने में काफी दिक्कत हुई। जल्दबाजी के चक्कर में उसके और दबने की संभावना थी।


तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले काफी समय से फ्लैट बंद था। कुछ समय पूर्व ही नरेंद्र ने फ्लैट किराये पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed