{"_id":"cbb756e3ce4d4398c003eaf876e616d5","slug":"cctv-will-also-look-at-the-night-bandirkshkon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में भी CCTV रखेगा बंदीरक्षकों पर नजर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में भी CCTV रखेगा बंदीरक्षकों पर नजर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिला कारागार में बंदियों के बीच हुई गैंगवार और एक बंदी की हत्या के बाद जेल प्रशासन ने कडे़ कदम उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के चलते अब मेरठ मंडल की जेलों में बंद कुख्यात बदमाशों से मिलाई करने की प्रक्रिया को और ज्यादा कठिन कर दिया गया है। इसके अलावा अब बंदीरक्षक रात में भी सीसीटीवी की नजर में रहेंगे।
जेल के अंदर के गेट पर लगे सीसीटीवी के पास विद्युत व्यवस्था रहेगी, ताकि सारी गतिविधियां कैद हो सकें। पुलिसवाले भी चेकिंग केबाद ही जेल में प्रवेश कर सकेंगे। जेल अधीक्षक एसपी यादव ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हाल ही में प्रोन्नत होकर आईजी बने डीआईजी कारागार रघुबीर लाल ने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि जेल में ड्यूटी पर आने वाले बंदीरक्षकों को भी गहन तलाशी के बाद ही जेल में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
डासना जेल अधीक्षक ने बताया कि अब पुलिसवालों को चेकिंग के बाद ही जेल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा वे रात में भी सीसीटीवी की जद में होंगे।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जेल में असलहे और अवैध सामान पहुंचने के पीछे पुलिसवालों की भी भूमिका मानी जा रही है। इसी वजह से ये सख्ती की गई है।