फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi raided on the dgm bsnl due to bribe case

नोटबंदी के मामले में बीएसएनएल का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 20 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
cbi raided on the dgm bsnl  due to bribe case

बुलंदशहर सिटी के भूड़ चौराहा स्थित बीएसएनएल के एक्सचेंज में सीबीआई ने छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को 10 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


एक ठेकेदार से भुगतान कराने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई एंटी करप्शन टीम ने बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस दौरान सीबीआई टीम को बीएसएनएल के ही कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बंधक भी बना लिया। टीम के बंधक बनने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। जरा ही देर में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बंधक बनी टीम को मुक्त कराया। खबर लिखे जाने तक सीबीआई टीम अपनी लिखा-पढ़ी में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के अनुसार ठेकेदार से डीजीएम और एक अन्य अधिकारी ने कुल मिलाकर करीब साठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार की शिकायत पर टीम बीएसएनएल एक्सचेंज पहुंची। उस समय तक दूसरा अधिकारी वहां से जा चुका था।

डीजीएम आरएस वर्मा को ठेकेदार ने जैसे ही दस हजार रुपये दिए, वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम ने डीजीएम दफ्तर के कागजात खंगालने शुरू कर दिए।

सीबीआई की इस कार्रवाई के विरोध में बीएसएनएल कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए सीबीआई टीम को एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौकेपर पहुंचा और बंधक बनी टीम को मुक्त कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सीबीआई टीम बंधक बनी रही। खबर लिखे जाने तक एक्सचेंज में सीबीआई की कार्रवाई जारी थी।

उधर बीएसएनएल एक्सचेंज में सीबीआई के छापे से डीएम और एसएसपी अंजान थे। बीएसएनएल के एजीएम मोहम्मद इदरीश से जब फोन पर मामले की जानकारी जानने का प्रयास किया तो उन्होंने भी छापे से अनभिज्ञता जताई। 


पुलिस का कहना है कि टीम ग़ाज़ियाबाद से आई है। सीबीआई टीम तीन गाडिय़ों में आई है, जिसमें 10 से 12 लोग है। एक गाड़ी का नंबर दिल्ली (DL1ZA7245), दूसरी का नंबर पंजाब (PB65AH4762) और तीसरी गाड़ी नंबर का यूपी का (UP14CT3337) है।

मामला नोटबंदी से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में सीबीआई का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed