{"_id":"58c980aa4f1c1b250832a720","slug":"caught-woman-selling-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा पैदा होने की दवा बेचने वाली महिला पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा पैदा होने की दवा बेचने वाली महिला पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगला एंक्लेव पार्ट-1 में बेटा पैदा होने की शर्तिया आयुर्वेदिक दवा बेचने वाली वीरवती नाम की महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार शाम को छापा मार कार्रवाई कर पकड़ लिया। डिप्टी सीएमओ संजीव भगत ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजीव भगत ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि नंगला एंक्लेव में वीरवती नाम की महिला अपने घर पर बेटा पैदा होने की दवा बेचती है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने छापामार कार्रवाई के लिए आयुष चिकित्सा अधिकारी सिमरजीत सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट बल्लभगढ़ तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, पुलिस और एक गर्भवती महिला की टीम बनवाई।
विज्ञापन
गर्भवती महिला फर्जी ग्राहक बनकर वीरवती के घर पहुंची। महिला ने वीरवती से कहा कि उसकी एक लड़की है लेकिन दूसरा बच्चा वह बेटा ही चाहती है। वीरवती ने एक पुड़िया में कुछ दवा रखी और गर्भवती को गाय के दूध के साथ लेने को कहा। दवा मिलते ही महिला ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इशारा कर दिया।