बवासीर के इलाज के बहाने डॉक्टर ने की ये घटिया हरकत, पुलिस ने भेजा नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर पर पूर्वोत्तर की युवती ने ऑपरेशन के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर वसंत कुंज (उत्तरी) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बुधवार शाम तक डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर की रहने वाली 25 वर्षीय लीना (बदला नाम) में बीपीओ में काम करती है।
उसे बवासीर की बीमारी है, जिसका ऑपरेशन फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। लीना ने 18 फरवरी को वसंत कुंज (उत्तरी) थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि डॉक्टर मुनींद्र गुप्ता ने ऑपरेशन थिएटर में उसके साथ छेड़छाड़ की।
बेहोशी का दिया इंजेक्शन
डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन दे दिया था, इससे वह बेहोश जैसी हो गई थी। डॉक्टर उसे हर रोज शाम के समय फोन करता था। मुनींद्र ने उसका ऑपरेशन भी खराब कर दिया। लीना का आरोप है कि मुनींद्र कई और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
युवती ने मीडिया से कहा कि इस वारदात के बाद वह ट्रॉमा में चली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तबीयत खराब होने के चलते पीड़ित युवती के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान नहीं हुए हैं।
हालांकि बताया जा रहा है कि मामला दर्ज कराने से पहले युवती ने गलत ऑपरेशन करने पर हर्जाना लेने के लिए डॉक्टर को कानूनी नोटिस भेजा था।