फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car robbers gang busted, was riding in the auto loot

कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऑटो में सवार होकर करते थे लूट

Fri, 17 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 17 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Car robbers gang busted, was riding in the auto loot
गिरफ्त में गिरोह - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-58 पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके सदस्य ऑटो में सवार होकर कार लूटते थे। गिरोह ने 9 जून की रात दो कारें लूटी थीं। पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए इसी रात दोनों कारें बरामद कर ली थीं, लेकिन गिरोह के सदस्य फरार होने में सफल हो गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर लेबर चौक के पास से गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश फरार है। पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी अशफाक गुड़गांव के एक कॉल सेंटर का कर्मचारी है। 9 जून की रात 11 बजे वह गाजियाबाद में कर्मचारियों को छोड़कर एसेंट कार से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


फेस-3 थाना अंतर्गत मॉडल टाउन के पास दो बदमाशों ने उससे लिफ्ट लेने के बहाने कार रुकवा ली। बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर मोबाइल और पर्स में रखे 1200 रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही रात दो कार लूटने वाला गिरोह

Car robbers gang busted, was riding in the auto loot
गिरफ्तार लूटेरे - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अशफाक को फेंककर कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जीपीएस से पता लगाया कि कार बिसरख थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में खड़ी है। वहां से कार बरामद कर ली गई।

वहीं, इसी गिरोह ने 9 जून की रात को ही करीब ढाई बजे बुलंदशहर निवासी कैलाश को गोली मारकर कार लूट ली। कैलाश एक प्राइवेट ट्रेवल एजेंसी की गाड़ी चलाता है। ट्रेवल एजेंसी की कार (टोयोटा करोला) प्राइवेट न्यूज चैनल में चलती है। रात में कैलाश चैनल के किसी वरिष्ठ मीडियाकर्मी को कौशांबी गाजियाबाद छोड़कर घर लौट रहा था।

वह सेक्टर-58 थाना अंतर्गत लेबर चौक के पास रात करीब 2:30 बजे चाय पीने रुक गया। इसी दौरान दो बदमाश सवारी बनकर उसके पास आए और उससे सेक्टर-12-22 तक छोड़ने के लिए कहा।

कार ने जैसे ही सेक्टर-57 चौक पार कर सेक्टर 12-22 के लिए टर्न लिया बदमाशों ने कार रोकने के लिए कहा। एक बदमाश ने कैलाश के बाएं हाथ में गोली मार दी।

अस्थायी घर के पास पार्क कर दी गाड़ी

Car robbers gang busted, was riding in the auto loot
पुलिस - फोटो : Demo Pic

इसके बाद मोबाइल और 1400 रुपये लूटने के बाद नीचे फेंका और कार लूटकर ले गए। पुलिस ने जीपीएस से कार कोट चौकी दादरी के पास से बरामद कर ली गई।

बलरामपुर गिरोह का कारनामा
दोनों घटनाओं की जांच में सेक्टर-58 पुलिस को सूचना मिली कि यह बलरामपुर निवासी मोहित के गिरोह का कारनामा है। बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस टीम ने लेबर चौक के पास दबिश डाली और मोहित, उसके भाई रोहित व एटा निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

आईटीआई करने के बाद मोहित प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। मनोज ऑटो चलाता है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य विनय फरार चल रहा है।

यह लूटी गई कारें सैफई में बेचते थे। 9 जून की रात फेस-3 इलाके से लूट करने के बाद इन्होंने बिसरख स्थित अपने अस्थायी घर के पास गाड़ी पार्क कर दी। फिर यह ऑटो से लेबर चौक गए और दोबारा कार लूटी।

उस दौरान विनय और रोहित बाइक पर सवार थे। यह लूटी गई कार के पीछे बाइक से चल रहे थे। इन्हीं बदमाशों ने 10 अक्तूबर 2015 को गनप्वाइंट पर फेस-3 इलाके से सेंट्रो कार लूटी थी जिसे सैफई में बेच दिया गया था। इनके पास से लूटी गई एक बाइक, दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed