{"_id":"57e2c2594f1c1b2856a83063","slug":"car-riders-miscreants-looted-40-thousand-student-showing-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर छात्र से लूटे 40 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर छात्र से लूटे 40 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-96 में कार सवार चार बदमाशों ने एक इंजीनियरिंग छात्र से हथियारों के बल पर 40 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।ग्रेनो वेस्ट के हैबतपुर निवासी रविशंकर (21) ग्रेनो के एक इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात वह नोएडा के सदरपुर गांव आए थे। वापस लौटते वक्त सेक्टर-96 के पास उनकी कार को एक दूसरी गाड़ी ने ओवरटेक कर रुकवाया और कार से उतरे चार युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपये, मोबाइल और पर्स लूट लिए।
विज्ञापन
पर्स में एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। पीड़ित ने एक राहगीर की मदद से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने घर से निकलते हुए ही 100 नंबर पर कॉल करके लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।