फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Captain of the national women's basketball team molestated, man tried to pull her in car

राष्ट्रीय महिला बॉस्केटबॉल टीम की कप्तान से छेड़छाड़, मनचले ने की कार में खींचने की कोशिश

Wed, 07 Sep 2016 01:52 PM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 07 Sep 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
Captain of the national women's basketball team molestated, man tried to pull her in car
इसी कार से आया था मनचला - फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉश मार्केट सेक्टर-18 में राष्ट्रीय महिला बॉस्केटबॉल टीम की कप्तान व अंग्रेजी अखबार की एक अधिकारी से कार सवार मनचले ने छेड़खानी की और अपनी कार में खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब दोनों ने उसका विरोध किया तो मनचले ने महिला खिलाड़ी पर कार चढ़ाने की कोशिश की। घटना के बाद खिलाड़ी ने पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) में कॉल किया तो फोन करने के 20 मिनट तक कोई भी पीसीआर वैन मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


दोबारा कॉल करने पर इलाका गलत बताते हुए पुलिसकर्मी ने फोन काट दिया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता सेक्टर-18 पुलिस चौकी पहुंची तो एक सादे कागज पर तहरीर ले कर वापस घर भेज दिया गया। पुलिस ने मनचले को पकड़ना तो दूर उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से दिल्ली निवासी आकांक्षा सिंह (26) राष्ट्रीय महिला बॉस्केटबॉल टीम की कप्तान हैं। वे ग्रेटर  नोएडा स्थित एक अंग्रेजी अखबार में बतौर स्पोर्ट्स ऑफिस के पद पर कार्यरत हैं। 

वहीं इसी अखबार में दिल्ली निवासी हिमानी अर्जल एडमिन ऑफिसर हैं। दोनों ऑफिस साथ आती-जाती हैं। हिमानी ने बताया कि सोमवार को आकांक्षा के साथ सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में शॉपिंग करने गई थी। 

मनचले ने 100 मीटर तक किया पीछा 
रात करीब साढ़े आठ बजे शॉपिंग कर के बाहर आई तो ओला कैब बुक करा लिया था। कैब चालक सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास इंतजार कर रहा था। 

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Captain of the national women's basketball team molestated, man tried to pull her in car
पु‌लिस - फोटो : file photo

हिमानी का कहना है कि पैदल ही मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने लगे। इसी दौरान मॉल से बाहर निकलते ही एक सफेद रंग की टोयटा इटियोस सवार मनचला जो कि गाड़ी खुद ड्राइव कर रहा था, उसने कार का हार्न लगातार बजाना शुरू कर दिया। फिर कार दोनों के पीछे लगा दिया। उसने करीब 100 मीटर तक दोनों का पीछा किया।  

मोबाइल से कार की फोटो खींच ली 
आकांक्षा ने पीछा करने का विरोध किया तो उस मनचले ने हाथ पकड़ कर जबरन कार में खींचने लगा। किसी तरह उसने हाथ छुड़ाया तो मनचले ने कार चढ़ाने की कोशिश कर डाली। 

अचानक हिमानी ने आकांक्षा को अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल से कार की फोटो खींच ली, जिसमें कार की फोटो रजिस्ट्रेशन नंबर सहित आ गई। फोटो खींचता देख कार सवार मनचला गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

वहीं इस घटना की शिकायत करने के लिए हिमानी ने अपने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम कॉल किया तो 20 मिनट बीतने के बाद भी मौके पर कोई भी पीसीआर वैन या पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। बाद में सेक्टर-18 पुलिस चौकी पर एक पुलिसकर्मी ने सादे कागज पर तहरीर लेकर घर भेज दिया। 

'घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया, 20 मिनट बाद भी पीसीआर वैन नहीं आई, दोबारा कॉल करने पर ड्यूटी ऑफिसर ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा। कार सवार ने मेरी सहकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया।' - हिमानी अर्जल, पीड़िता

'सेक्टर-20 एसएचओ को निर्देश दिया गया है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में त्वरित कार्रवाई करें। कार सवार मनचले को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।' - धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed