{"_id":"85399717d17fe6355d41034d83a8e866","slug":"canal-found-in-the-body-of-the-young-man-family-says-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे में मिली युवक की लाश, परिजन बोले-हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजवाहे में मिली युवक की लाश, परिजन बोले-हत्या
अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
डासना रजवाहे में रविवार देर रात शाहरुख (23) का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि शाहरुख के ठेकेदार कलुआ ने मजदूरी के आठ हजार रुपये हड़पने को दोस्तों संग उसकी हत्या की है।
पुलिस का दावा है कि शाहरुख समेत छह दोस्तों ने रजवाहे को तैरकर पार करने की 300 रुपये की शर्त लगाई थी, जिसमें शाहरुख की डूबकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शाहरुख की मौत की वजह पानी में डूबना आई है।
एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर परिजनों ने सोमवार शाम पांच बजे शव डासना टोल टैक्स पर रखकर दो घंटे जाम लगाया। एफआईआर दर्ज होने पर लोग शांत हुए। पिता ने पांच दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जाम से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की पांच-पांच किमी लंबी लाइनें लग गईं। आसपास के गांवों में भी जाम लग गया। डासना निवासी शाहरुख सबमर्सिबल बोरिंग करता था।
उसके पिता अयूब ने बताया कि रविवार सुबह साढे़ आठ बजे कलुआ घर आया था। वह सिंभावली का है और डासना में रहता है। सबमर्सिबल बोरिंग का ठेका लेता है।
दोनों सुबह बाइक से मिसलगढ़ी काम पर गए थे। देर रात तक शाहरुख घर नहीं पहुंचा तो कालोनी के लोगों ने सहकर्मी आशीष व अबरार से सख्ती से पूछताछ की।
उनकी पिटाई की तो उन्होंने बताया कि कलुआ ने शाहरुख को गला घोंटकर मार डाला और शव को रजवाहे में फेंक दिया है। सूचना पर पुलिस ने देर रात गोताखोरों की मदद से रजवाहे से शव बरामद कर लिया।
परिजनों ने सोमवार सुबह कलुआ समेत अन्य दोस्तों पर शाहरुख की हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों ने एनएच-24 पर जाम लगा दिया।