{"_id":"6aa959ee08f86d3e5706165f","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106132-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों से पुलिस ने गश्त के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ फाटक के समीप पुलिस गश्त कर रही थी । गश्त के दौरान घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी नाजिम मलिक को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास सफेद पाउडर की पुड़िया मिल गई। जब पुड़ियों के बारे में जानकारी की गई तो वह स्मैक निकली। जबकि दूसरी घटना घोड़ी बछेड़ा गांव के समीप बिरयानी पुल पर पुलिस जांच कर रही थी । इस दौरान यशपाल उर्फ छोटे को पुलिस ने रोक लिया । तलाशी लेने पर उसके पास भी स्मैक की पुड़िया मिल गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।