फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   can of kendriya vidyalaya school met an accident, 7 students injured

ड्राइवर की इस गलती से पलटी KV की वैन, सात बच्चे हुए जख्मी

Tue, 30 Jan 2018 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
can of kendriya vidyalaya school met an accident, 7 students injured
accident - फोटो : अमर उजाला

मंगोलपुरी इलाके में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन मंगलवार सुबह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में वैन सवार सात बच्चे जख्मी हो गए।

विज्ञापन


चार को गंभीर चोटें लगीं हैं। वहीं, दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से बच्चों को जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया। तीन को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है वैन में क्षमता से अधिक 18 से 20 बच्चे सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि वाई ब्लॉक शनि मंदिर के पास एक स्कूल वैन पलट गई है। आसपास के लोगों ने वैन को सीधा कर बच्चों को वैन से निकाला।

सात को जख्मी हालत में जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया।  तीन को तुरंत प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि चार बच्चों दीपिका (9), कनिष्का (7), अमन (10) और वंश (11) का इलाज चल रहा है। बाद में दीपिका और अमन को भी छुट्टी दे दी गई। वहीं, वंश का सिर फट गया है जबकि कनिष्का के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। 

नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रही थी वैन 

can of kendriya vidyalaya school met an accident, 7 students injured
accident - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती जांच में पता चला है कि वैन चालक ट्रांसपोर्ट विभाग के नियमों की अनदेखी कर वैन चला रहा था। वैन पर निजी वाहन का नंबर प्लेट लगा था। उसमें सीएनजी का सिलेंडर लगा था।

जिसके ऊपर लकड़ी का पट्टा लगाकर बच्चों को बिठाया गया था। वहीं, हादसे के दौरान अगर सीएनजी के सिलिंडर में आग लग जाती तो हादसा भयावह हो सकता था।

हिरासत में वाहन चालक 
उधर, पुलिस ने वैन को जब्त कर चालक अमन विहार निवासी प्रकाश (21) को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि यह वैन निजी है। प्रकाश रोहिणी सेक्टर तीन स्थित केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल लेकर जाता है।

वह सुल्तानपुरी, अमन विहार, रोहिणी और नांगलोई में रहने वाले करीब 18 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार वैन में अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ।

वहीं, कुछ का कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने वैन को रुकने का इशारा किया था। इस दौरान चालक बगल से निकलने की कोशिश करने लगा और वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed