कैब चालक छात्रा से करता था अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कैब चालक रास्ते में पांच वर्षीय स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करता था। डर की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। सोमवार शाम बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विपिन (36) को तुगलकाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण-पूर्व जिला उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तुगलकाबाद एक्सटेंशन में माता-पिता के साथ रहने वाली रीमा (बदला हुआ नाम) डिफेंस कॉलोनी स्थित स्कूल में प्री-प्राइमरी की छात्रा है।
तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा
करीब दस दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। सोमवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर जब माता-पिता ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया और रोने लगी।
माता-पिता ने जब प्यार से पूछा तो बच्ची ने बताया कि कैब में स्कूल जाने के दौरान रास्ते में अकेला पाकर चालक विपिन उससे अश्लील हरकत करता था और पीटने की धमकी भी देता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विपिन को धर दबोचा। वह पीड़ित छात्रा के पड़ोस में रहता है।