फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab driver arrested nasty with woman.

कैब ड्राइवर ने की महिला से अश्लील हरकत

Thu, 27 Nov 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 27 Nov 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
cab driver arrested nasty with woman.

नोएडा सेक्टर-17 में कैब ड्राइवर ने मंगलवार शाम अर्द्ध सरकारी कपंनी की महिला अधिकारी के घर में घुसकर शादी का प्रस्ताव रख दिया। इस पर महिला और उसके पति ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि कैब चालक आठ माह से महिला अधिकारी का पीछा कर रहा था।

विज्ञापन


थाना सेक्टर-20 पुलिस ने छेड़छाड़ और पीछा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला फरीदाबाद की एक कंपनी में अधिकारी है। उन्हें कंपनी की तरफ  से नोएडा के सेक्टर-17 में फ्लैट मिला है।
विज्ञापन


महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि वृंदा कांप्लेक्स, पुराना फरीदाबाद निवासी शैलेंद्र शुक्ला कंपनी की कैब चलाता था। वह ऑफिस के बाहर उससे छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करता था। शादी करने का प्रस्ताव भी रखता था। जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने कैब चालक को निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पिछले माह शैलेंद्र ने शादी न करने पर महिला अधिकारी को बर्बाद करने की धमकी दी। मंगलवार देर शाम शैलेंद्र महिला अधिकारी का पीछा करते हुए उनके घर आ धमका और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने पति को बुला लिया। दपंति ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed