फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bust of a gang that sells stolen bike by making fake RC, three detainees, including two minors

नकली आरसी बनाकर चोरी की बाइक बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो नाबालिगों समेत तीन हिरासत में

Sat, 16 Feb 2019 08:52 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 16 Feb 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
bust of a gang that sells stolen bike by making fake RC, three detainees, including two minors
arrest - फोटो : अमर उजाला
यदि आप ओएलएक्स से बाइक व अन्य सामान खरीदते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि कोई आपको चोरी का माल बेच दे। दक्षिण जिला के स्पेशल स्टॉफ ने एक ऐसे गैंग को दबोचा है जो बाइक की नकली आरसी बनाकर उन्हें ओएलएक्स पर बेच देते थे। पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार झा (22) और दो नाबालिगों के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल चोरी का काफी सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की दो बाइकों को ओएलएक्स पर बेच चुके हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि खानपुर लाल बत्ती पर कुछ बदमाश चोरी की बाइक पर आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों व राहुल को दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक बाइक व चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक को साकेत इलाके से चोरी किया था। आरोपियों ने साकेत, नेब सराय, संगम विहार और मालवीय नगर में ताबड़तोड़ चोरियां की थी। यह लोग बाइकों के अलावा घरों से सामान चोरी कर ओएलएक्स पर बेचते थे।


पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से चोरी के आठ मामले सुलझाए हैं। राहुल व अन्य आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह बाइक चोरी कर उसकी नकली आरसी तैयार कर उसे 25 से 30 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed