{"_id":"576010c84f1c1bc54d11c1d0","slug":"businessman-beaten-in-parking-dispute-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग विवाद में कारोबारी को पीट-पीटकर किया अधमरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग विवाद में कारोबारी को पीट-पीटकर किया अधमरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में पार्किंग को लेकर गुस्सा बढ़ता रहा है। मंगलवार सुबह स्कूटी खड़ी करने को लेकर पड़ोसी दुकानदार ने जगप्रीत उर्फ राजा (36) नामक कारोबारी पर हमला कर दिया। आरोप है कि अपमान करने की नियत से आरोपी दुकानदार ने कारोबारी के केश खोलकर उन्हें बुरी तरह पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट के अलावा पीड़ित ने धार्मिक भावनाओं के आहत होने की भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को घटना स्थल से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है। उसके आधार पर पुलिस ने मारपीट व धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जगप्रीत परिवार के साथ मकान नंबर-26, राधेपुरी में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी व दो बेटों के अलावा बुजुर्ग पिता पुषविंदर सिंह हैं। जगप्रीत की ईस्ट कृष्णा नगर ए-73 में टायर की दुकान है। मंगलवार सुबह जगप्रीत अपने पिता के साथ दुकान पर आए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि स्कूटी करने के दौरान पड़ोसी दुकानदार दीपक बजाज ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोपी ने उन्हें अपशब्द भी कहे। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर जगप्रीत पर हमला कर दिया।
जगप्रीत ने आरोप लगाया कि जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने की नियत से दीपक व उसके परिवार ने उसके केश खोल दिए। आरोपियों ने जमीन में लिटाकर उन्हें बुरी तरह पीटा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।