{"_id":"575ac2144f1c1b3b0c9c545a","slug":"businessman-ankit-murder-case-come-under-dear-ones","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी अंकित हत्याकांड की जांच के दायरे में आए करीबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी अंकित हत्याकांड की जांच के दायरे में आए करीबी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदी कारोबारी अंकित तंवर के हत्यारोपियों का सुराग दो दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी है। पुलिस नामजद आरोपी विनोद और उसके जीजा विजय गुप्ता से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच के दायरे में आरोपियों के अलावा अंकित के करीबियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सेक्टर-16ए में रहने वाले मेहंदी कारोबारी प्रेम अमर के बेटे अंकित तंवर की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज से अंदाज लगाया जा रहा है कि बदमाश अंकित की कार का पीछा करते हुए ही आए थे। जैसे ही अंकित घर के बाहर कार रोककर निकले तो बाइक से उतरे दो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया था। हल्की हाथापाई के बाद हमलावरों ने अंकित को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
इस दौरान तीसरे साथी ने बाइक मोड़ी और हमलावर उस पर बैठकर भाग निकले। भागते समय अंकित ने एक हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पेट में घूंसा मार दिया था। हमलावर नेहरू कॉलेज की ओर भाग निकले थे।
विज्ञापन
पिता प्रेम अमर ने अपनी मौसेरे भाई विनोद और उसके जीजा विजय गुप्ता के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस दोनों से कई बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई खास बात सामने नहीं आई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच अब अंकित के करीबियों की ओर भी घूम गई है। फिलहाल पुलिस अंकित के करीबियों की जानकारी एकत्र कर रही है। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि हत्यारोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है, वारदात को कई पहलुओं से परखा जा रहा है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।