{"_id":"574351134f1c1b0420690b0e","slug":"bus-driver-trying-to-crush-the-toll-manager-escapes","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल मैनेजर को बस से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल मैनेजर को बस से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बचा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 24 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर मारपीट रोजमर्रा की बात हो गई है। रविवार को टोल देने के लिए रुकने का इशारा करने पर बस चालक ने टोल मैनेजर को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। हालांकि घटना में टोल मैनेजर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना खेड़कीदौला में शिकायत दी गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम दिल्ली की ओर से एक बस खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर पहुंची। प्लाजा में मौजूद टोल मैनेजर दयाराम ने टोल शुल्क वसूली के लिए उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
लेकिन बस चालक रुकने की बजाय उन्हें रौंदने के इरादे से तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाता हुआ चला गया। संयोग से टोल मैनेजर चालक की मंशा को भांप गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। बस चालक रेवाड़ी की ओर भाग निकला। घटना के बाद टोल मैनेजर ने प्लाजा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के साथ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है। बता दें कि टोल प्लाजा पर दो दिन पहले भी ट्रक सवार करीब छह लोगों ने टोल कर्मियों से मारपीट की थी। पिछले माह भी यहां टोल को लेकर मारपीट और हंगामा हुआ था।