{"_id":"ddff2628aa956761debefb2bd875a0b6","slug":"burned-alive-two-person-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में लगी आग, एक जिंदा जला, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में लगी आग, एक जिंदा जला, दो गंभीर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया की फर्निश ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से एक श्रमिक जिंदा जल गया, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जीटीबी रेफर किया गया है। आग ऑयल टैंक की मरम्मत के दौरान लगी।
विज्ञापन
आग से फैक्ट्री में रखे ब्वॉयलर फटने से हुए धमाके करीब आधा किलोमीटर तक सुनाई दिए। आरटीओ समेत आसपास के दफ्तरों से लोग निकलकर भाग निकले। सूचना के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
छह गाड़ियों ने करीब पांच घंटे बाद आग बुझाई। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुआ। घटना के बाद से फैक्ट्री मालिक मोबाइल बंद करके गायब हो गया है।
बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में नितिन चौधरी किसान इंडस्ट्री के नाम से लोहे की फैक्ट्री चलाते हैं। इसमें लोहे के बीम को पिघलाने का काम किया जाता है। सोमवार शाम चार बजे फैक्ट्री में करीब दो दर्जन श्रमिक काम कर रहे थे।
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगे फर्निश आयल टैंक में कुछ खराबी के चलते मरम्मत हो रही थी। 50 हजार लीटर क्षमता वाले टैंक में उस समय करीब सात हजार लीटर ऑयल भरा था। टैंक के ऑयल ने अचानक आग पकड़ ली।
आग की तेज लपटों में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर आ गए। पास में ब्वॉयलर पर काम कर रहे मजदूरों में चीखपुकार मच गई। नंदलाल और क्षति प्रसाद दो श्रमिकों को जैसे-तैसे बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जीटीबी रेफर कर दिया गया।
तेज धमाकों और धुएं के गुबार के चलते आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरटीओ आफिस सहित आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई।
लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। धुएं के गुबार के चलते बचाव कार्य शुरू करने में परेशानी आई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात नौ बजे आग पर काबू पाया।
देर रात 12 बजे तक चला सर्च आपरेशन
आग बुझाने के बाद मलबे में श्रमिकों की तलाश शुरू हुई। रात करीब 10 बजे एक श्रमिक का कंकाल मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मलबे में कई अन्य शव होने की आशंका है।
फायर ब्रिगेड की रेस्क््यू टीम ने देर रात 12 बजे तक सर्च आपरेशन चलाया। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक मोबाइल स्विच आफ कर फरार हो गया।