फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   burn man disappeared from hospital

अस्पताल से गायब हुआ पति, दर-दर भटक रही महिला

Mon, 28 Jul 2014 11:02 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
burn man disappeared from hospital

दिल्ली के एक बड़े सरकारी अस्पताल से मेरठ से इलाज कराने आया 45 साल का मो. कुद्दूस रहस्मय हालत में गायब हो गया।

विज्ञापन


40 फीसदी झुलसने के बाद 18 जुलाई को अफसाना ने अपने पति कुद्दूस को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले ही दिन कुद्दूस गायब हो गया। अस्पताल प्रशासन से पति के बारे में जब अफसाना ने पूछताछ की तो उसे टरका दिया गया। पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी।

बड़ी मशक्कत के बाद 27 जुलाई को जीटीबी एंक्लेव थाने में कुद्दूस की गुमशुदगी दर्ज की गई। अब अफसाना अपने दो साल के बेटे को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

विज्ञापन

होटल में काम के दौरान झुलसा था

burn man disappeared from hospital

पुलिस के मुताबिक कुद्दूस परिवार के साथ मुल्तान नगर, मेरठ में रहता है। इसके परिवार में पत्नी अफसाना और चार बच्चे हैं। कुद्दूस मेरठ बाईपास के एक होटल पर काम करता था। गत 15 जुलाई को खाना बनाने के दौरान वह झुलस गया।

कुद्दूस को 40 फीसदी झुलसने के बाद मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर होने पर उसे दिल्ली ले जाने के लिए कहा गया। अफसाना अपने पति को लेकर 18 जुलाई को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल आ गई।

यहां कुद्दूस को भर्ती कर लिया गया। अफसाना के साथ उसका दो साल का बेटा भी मौजूद था। अस्पताल प्रशासन ने छोटे बच्चे को बर्न वार्ड में ले जाने से मना किया।

बर्न वार्ड से गायब था पति

burn man disappeared from hospital

19 जुलाई सुबह अफसाना अपने पति को जीटीबी अस्पताल में छोड़कर मेरठ अपने बेटे को छोड़ने गई। शाम के समय वह वापस भी आ गई। जब वह बर्न वार्ड में पहुंची तो उसका पति वहां से गायब था। अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि कुद्दूस खुद कहीं चला गया।

इधर अफसाना का कहना है कि जो आदमी खुद चल भी न पा रहा हो वह भला खुद कैसे चला जाएगा। मामले की शिकायत करने वह जीटीबी एंक्लेव थाने पहुंची।

वहां भी उसे रोजाना चक्कर कटाए जाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर किया। अफसाना अब भी अपने पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed