फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr gangrape of local connections, stuck in the mud out of the car said that the tractor

गैंगरेप के दरिंदो का है लोकल कनेक्शन, कार को ट्रैक्टर से निकालने की कही थी बात

Tue, 02 Aug 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr gangrape of local connections, stuck in the mud out of the car said that the tractor
मां-बेटी गैंगरेप घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI

बदमाशों में से एक ने कीचड़ में फंसी गाड़ी को ले जाने के लिए ट्रैक्टर लाने की बात कही थी लेकिन अन्य साथियों ने पकड़े जाने के डर से मना कर दिया। 

विज्ञापन


इससे पता चलता है कि बदमाशों में एक व्यक्ति घटना स्थल के आसपास का रहने वाला था। उसे पूरे घटनास्थल की जानकारी थी। सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुईं डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पीड़ितों से पूछताछ में उन्हें काफी कुछ जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश बंधक बनाने के बाद कार को ड्राइव करके हाइवे किनारे कच्चे रास्ते पर कीचड़ में पीड़ितों की एसेंट कार फंस गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों में से एक ने अपने साथियों से कहा कि वह ट्रैक्टर लाकर कार निकलवाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए मामले में डीजीपी के जाने के बाद कब क्या हुआ

Bulandshahr gangrape of local connections, stuck in the mud out of the car said that the tractor
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों का कार भी लूटने का इरादा था। लेकिन उसके कुछ साथियों ने पकड़े जाने के डर से ट्रैक्टर लाने से इनकार कर दिया। 

डीआईजी ने बताया कि जिस तरह बदमाश हाईवे से किनारे कच्चे रास्ते पर लेकर गए, जहां से आधा किलोमीटर की दूरी पर दोस्तपुर गांव है। इससे अंदाजा लगता है कि वारदात को अंजाम देने में स्थानीय व्यक्ति का हाथ जरूर रहा होगा।

टाइमलाइन : डीजीपी के जाने के बाद कब क्या हुआ
- रविवार शाम 5 बजकर 50 मिनट पर डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
- रविवार रात 10 बजे डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने जानकारी दी कि दो आरोपी तफ्तीश में गलत मिले हैं।
- सोमवार सुबह 10.30 बजे डीआईजी लक्ष्मी सिंह एसएसपी ऑफिस पहुंचीं।
- 11 बजकर 30 मिनट पर लोकदल के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ डीआईजी से मिले।
- 1 बजकर 15 मिनट पर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
- 1 बजकर 30 मिनट पर तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
- 1 बजकर 30 मिनट पर आरोपी रईस के परिजनों ने पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन किया।
- 2 बजकर 30 मिनट पर रईस के परिजन व ग्रामीण अपने-अपने घर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed