सगे भाई पर रेप आरोपः बहन का मेडिकल से इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाई पर आठ साल तक रेप करने का आरोप लगाने वाली बहन का मामला दर्ज कर जब पुलिस जब मेडिकल टेस्ट कराने ले गई, तो उसने मेडिकल कराने से मना कर दिया।
रेप पीड़िता का कहना है कि वह दिल्ली में एमफिल की पढ़ाई कर रही है।
हालांकि, आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर कोर्ट के आदेश पर भौंडसी जेल भेज दिया गया।
अब अस्पताल करेगा कार्रवाई!
आरोपी नामी अस्पताल में एनिसथिसिया विभाग में रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत है।
उस पर उसी की सगी बहन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका डॉक्टर भाई लगातार आठ सालों से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने परिजनों के साथ शनिवार को मानेसर थाना में जाकर अपना बयान दिया।
अब अस्पताल प्रबंधन भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।