भाई की हत्या के बाद हुआ इतना पछतावा की घर आ लगा ली फांसी
चचेरे भाई की हत्या के बाद फांसी लगाकर की खुदकुशी
-दो दिन पहले भाइयों में हुआ झगड़ा बना हत्या का कारण
-सुसाइड नोट से वारदात का हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब पीने को लेकर चचेरे भाई से हुआ विवाद एक हत्या व खुदकुशी का कारण बन गया। इस बात का खुलासा खुदकुशी करने वाले युवक के सुसाइड नोट से हुआ। पुलिस के अनुसार सैदपुर-मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र (26) और कर्मवीर (25) चचेरे भाई थे।
सुरेंद्र ने बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगा ली। दोनों भाइयों के बीच सोमवार को शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। कर्मबीर ने सुरेंद्र के साथ मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली थी।
इसकी शिकायत सुरेंद्र ने पुलिस से की थी। मामले की जांच फर्रुखनगर थाना पुलिस कर रही थी। विवाद पारिवारिक होने के कारण पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई होती न देख सुरेंद्र परेशान था।
नोट लिखकर भाई की हत्या करना कबूला
मंगलवार शाम कर्मबीर व सुरेंद्र का फर्रुखनगर से आते हुए हाईवे पर आमना-सामना हुआ। गुस्साए सुरेंद्र ने कर्मबीर पर डंडे से वार किया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षुब्ध होकर बुधवार सुबह सुरेंद्र ने घर आकर फांसी लगा ली।
इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखकर कर्मबीर की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
डीसीपी साउथ अशोक बक्शी ने बताया कि मामला दोनों भाइयों के बीच हुई लड़ाई का है। सुरेंद्र ने सुसाइड नोट में हत्या करना कबूल किया है।