कलियुगी भाई ने तोड़ी दरिंदगी की सीमाः बहन को कुत्ते से नोंचवाया, जीजा पर भी बरपाया कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कलियुगी भाई ने लालच में अंधा होकर अपनी सगी बहन को कुत्ते से कटवा दिया साथ ही अपने जीजा पर भी कहर बरपाया। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बहन को पैतृक संपत्ति में मिले हिस्से से नाराज एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते से बहन को कटवा दिया। यही नहीं आरोपी ने अपने जीजा की भी पिटाई कर दी।
जख्मी हालत में बहन व उसके पति को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मंडावली थाना पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सीमा वार्ष्णेय परिवार के साथ इंदिरापुरम, गाजियाबाद में रहती हैं। इनके परिवार में पति कौशल किशोर व अन्य सदस्य हैं। सीमा का मायका बी-103, पांडव नगर में है।
सीमा को भी अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मिला था
सीमा को भी अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मिला था, जिससे उनका भाई शक्ति नाराज था। रविवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपने पति के साथ अपने अपने हिस्से की संपत्ति को देखने पांडव नगर आई थी।
आरोप है कि वहां पहुंचते ही शक्ति ने कौशल के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और उनकी पिटाई करने लगा। सीमा ने जब इसका विरोध किया तो शक्ति ने उसके ऊपर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया।
कुत्ते ने सीमा को बुरी तरह काट लिया। सीमा ने पीसीआर कॉल की। दोनों पति-पत्नी को लेकर पीसीआर एलबीएस अस्पताल पहुंच गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।