{"_id":"57a0ecc04f1c1bc3762b9341","slug":"boy-gnagraped-nepali-woman-with-his-friend-after-drink-her-beer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवती को घर ले जाकर पिलाई बीयर, दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवती को घर ले जाकर पिलाई बीयर, दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अशोक नगर इलाके में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नेपाली मूल की युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पड़ोसियों को दी।
विज्ञापन
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर एक आरोपी अमित को दबोच लिया गया। बाकी दो की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक नेपाली मूल की 22 वर्षीय युवती न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। कुछ दिनों पूर्व नौकरी के संबंध में उसकी मुलाकात योगेश नामक शख्स से हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार को नौकरी दिलवाने की बात कर योगेश ने उसे अग्रवाल स्वीट्स के पास बुला लिया। बाद में योगेश उसे अपने फ्लैट पर ले गया। वहां अमित और साहिल नामक दो आरोपी पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन
योगेश ने युवती को बताया कि अमित का बर्थडे है, उसी की पार्टी के लिए यहां आए हैं। केक काटने के बाद युवती को जबरन बीयर पिला दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे बाथरूम में बंधक बना लिया। युवती के मिन्नतें करने पर उसे छोड़ दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।