{"_id":"594ab3d84f1c1b82178b4651","slug":"boy-fraud-with-friend-by-making-fake-id-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अपने ही दोस्त से की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अपने ही दोस्त से की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
fraud
साइबर ठगों ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी दीप्ती मदान के नाम की फर्जी सोशल मीडिया और इमेल आईडी बना कर उनके दोस्त को ठग लिया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने मंगलवार को सूरजकुंड थाने में धोखाधड़ी और ठगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
दीप्ती के मुताबिक सोमवार को उनके दोस्त का फोन आया। दोस्त ने उनसे पूछा कि उन्हें 4500 रुपये मिल गए हैं कि नहीं। उन्होंने पूछा कैसे रुपये, तो दोस्त ने बताया कि उन्होंने ही फोन कर 4500 पेटीएम करने को कहा था। दीप्ती ने बताया कि उन्होंने किसी से रुपये नहीं मांगे थे। दोस्त ने उन्हें एक फोन नंबर देकर बताया कि इस नंबर से उन्होंने कॉल कर 4500 रुपये पेटीएम करने को कहा था। दोस्त ने उन्हें उनके नाम की ई-मेल और फेसबुक आईडी भी बताई जिससे उसे ईमेल किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने फेसबुक आईडी चेक की तो वह फर्जी निकली, उनके नाम पर किसी और ने आईडी बनाई थीं। एसएचओ सूरजकुंड थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन