फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BMW stolen police empty-handed, going around the police station suffering

बीएमडब्ल्यू चोरी मामले में पुलिस खाली हाथ, थाने पर चक्कर लगा रही पीड़ित

Thu, 21 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 21 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
BMW stolen police empty-handed, going around the police station suffering
सीसीटीवी में कैद चोरी - फोटो : अमर उजाला

बीएमडब्ल्यू चोरी की घटना में अभी भी पुलिस के हाथ कुछ सुराग नहीं लगा है। मामले के सामने आने के बाद लोगों ने नोएडा पुलिस की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


वहीं, पीड़ित कई बार थाने पर चक्कर लगा चुका है, मगर उसे पुलिस कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रही है। मालूम हो कि शुक्रवार सुबह ऑडी सवार आए बदमाशों ने सेक्टर-17 से रितेश रूपरम्का की बीएमडब्ल्यू कार चोरी कर ली थी।
विज्ञापन


पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़ित रितेश ने घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, मगर पांच दिनों बाद भी बीएमडब्ल्यू का कुछ भी पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रितेश का कहना है कि वह कई बार थाने के चक्कर काट चुके हैं, मगर उन्हें पुलिस संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है।ए-37, सेक्टर-17 निवासी रितेश रूपरम्का सिक्योरिटी होलोग्राम बनाने वाली कंपनी में डायरेक्टर हैं। 

शुक्रवार सुबह ए-7 सीरीज की ऑडी कार से दो बदमाश आए और पहले ए-20 निवासी रजत के घर में घुस गए। रजत के घर का भी दरवाजा खुला हुआ था। उनके घर से लैपटॉप उठाया और फिर उसे अपनी ऑडी में रख लिया।


फिर वह दो अन्य घरों में प्रवेश करने का प्रयास किए मगर उनके दरवाजे लॉक थे। उसके बाद वह रितेश के घर में प्रवेश कर गए। उन्हें सेंटर टेबल पर रखा हुआ बीएमडब्ल्ए कार की चाबी दिखाई पड़ी, उन्होंने चाबी उठा ली। एक बदमाश अपनी ऑडी कर ले कर वहां से निकल गया तो दूसरे ने रितेश की बीएमडब्ल्ए कार स्टार्ट की और चोरी कर चलता बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed