फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blackmail to a lady by her porn photo.

अश्लील फोटो खींचकर युवती से ब्लैकमेलिंग

Mon, 20 Oct 2014 08:14 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
Blackmail to a lady by her porn photo.

बल्लभगढ़ में एक युवती का अश्लील फोटो खींचकर उसे इंटरनेट पर डालकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना शहर में की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, त्रिखा कॉलोनी निवासी एक युवती ने थाना शहर बल्लभगढ़ को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी निवासी एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसने उसका अश्लील फोटो खींच लिया। इसके बाद उसेफोटो दिखाकर आए दिन छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे फोटो इंटरनेट पर अपलोड करके बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परेशान होकर थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत दे दी। थाना प्रभारी महाराज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

गले से चेन झपट ले गए बदमाश

Blackmail to a lady by her porn photo.

शहर में सक्रिय बाइकर्स अब अकेली महिला को निशाना बना रहे हैं। रविवार की शाम ऐसे ही बाइकर्स एक युवती के गले की चेन झपटकर फरार हो गए।

सेक्टर-15 निवासी मीनाक्षी देवी रविवार शाम खरीदारी करने के लिए घर से निकली थी। घर से थोड़ी ही दूर पहुंची होगी कि पीछे से आए बाइक सवार झपट्टा मार कर उनके गले में पड़ी चेन झपटकर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर सेंट्रल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइकर्स की तलाशने की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

युवती से बाइक सवारों ने छीना मोबाइल
बल्लभगढ़ सेक्टर-8 बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवारों ने एक युवती से मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में सेक्टर-7 निवासी देवांशी ने बताया कि सोमवार दोपहर को सेक्टर-8 के हुडा मार्के ट में किसी काम से गई थी।

जब वह मार्केट से निकलकर रोड पर पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आ गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, युवक मोबाइल झपटकर चले गए। उसकी शिकायत पर सेक्टर-सात थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed