फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mla gets relief from rape charges

गुरुग्राम से भाजपा विधायक दुष्कर्म के आरोपों से बरी

Sat, 13 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
bjp mla gets relief from rape charges
demo pic

गुरुग्राम से भाजपा विधायक समेत तीन आरोपियों को विशेष अदालत ने दुष्कर्म के आरोपों से बरी कर दिया है। तिलक नगर निवासी महिला ने भाजपा विधायक पर सूरजकुंड के एक होटल में नशीला ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन

      
तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश शैल जैन ने भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल व संदीप लूथरा को दुष्कर्म, चोट पहुंचाने व धमकी देने के आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है और आरोपियों के खिलाफ अन्य कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। 
विज्ञापन


पेश मामले में तीसरी आरोपी एक महिला रेखा सूरी थी जो पीड़िता की मित्र थी और वह उसे सूरजकुंड स्थित होटल लेकर गई थी। अदालत ने साक्ष्य नहीं होने के कारण रेखा सूरी को दुष्कर्म के लिए उकसाने व नशीला पदार्थ देकर चोट पहुंचाने के आरोपों से बरी कर दिया है। अभी सभी तीनों आरोपी जमानत पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला ने पांच जनवरी 2015 को एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसका आरोप था कि वह सूरी के साथ तीन जनवरी 2015 को सूरजकुंड स्थित होटल में गई थी। वहां पहुंचने के बाद रेखा सूरी किसी काम का बहाना बनाकर चली गई। बाद में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed