फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader charges in rape in delhi

BJP नेता पर है महिला शिक्षक से रेप का आरोप

Thu, 19 Feb 2015 12:03 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
BJP leader charges in rape in delhi

उत्तर-पश्चिम जिला के मोर्या एंक्लेव में एक महिला ने शकूरबस्ती से पूर्व विधायक व विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशल स्टडीज के चेयरमैन एससी वत्स पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिला वत्स के कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल वत्स को गिरफ्तार नहीं किया गया है। छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त एन. ज्ञान संबंदन ने बताया कि 28 जनवरी को 35 साल की महिला ने मोर्या एंक्लेव थाने में वत्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि वर्ष 2013 में उसने वत्स के इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भाजपा से लड़ा था विधानसभा चुनाव

BJP leader charges in rape in delhi

महिला ने 2014 मई में इंस्टीट्यूट से नौकरी छोड़ दी थी। महिला का आरोप है कि काम के दौरान वत्स ने कई बार उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। महिला से शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू की गई।

इधर महिला ने इसी दौरान कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा दिया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को वत्स के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले को संदेह की निगाह से देख रहे हैं।

उनका कहना है कि आठ माह बाद महिला ने क्यों आरोप लगाए। बतां दे कि डॉ.एससी वत्स शकूरपुर विधानसभा के कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। इस बार उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed