{"_id":"576599ac4f1c1b103211bf09","slug":"bisahdha-dispute-rajput-samaj-sought-to-sue-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा विवाद: राजपूत समाज ने की मामला दर्ज कराने की मांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसाहड़ा विवाद: राजपूत समाज ने की मामला दर्ज कराने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा कांड में जांच रिपोर्ट में बीफ की पुष्टि के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से राजपूत समाज में रोष है। राजपूत समाज दादरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन
इसमें दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे सुधीर रावल ने कहा कि बिसाहड़ा कांड में गांव के 17 युवक जेल में हैं।
विज्ञापन
लैब से रिपोर्ट आने के बावजूद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तैयार नहीं है। इस मौके पर ओमवीर सिंह रावल, धर्मवीर, श्यामवीर सिंह, ओमप्रकाश, साहिब सिंह, राजेंद्र सिंह, वेदपाल रावल, महेश सिंह, कमल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
26 जून को होगी पंचायत
बिसाहड़ा गांव में 26 जून को विशाल मंदिर पर पंचायत होगी। इससे पूर्व छह जून को पंचायत की गई थी। जिसमें जिला प्रशासन को रिपोर्ट दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि साठा चौरासी के लोगों को इस मामले में बिसाहड़ा गांव के लोगों की क्या रणनीति रहेगी, इसकी जानकारी पंचायत में विचार-विमर्श कर दी जाएगी।