फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha controversy: on June 23 will go on a murder case hearing

बिसाहड़ा विवाद : गोहत्या मामले पर अब 23 जून को होगी सुनवाई

Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha controversy: on June 23 will go on a murder case hearing
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो
बिसाहड़ा में गोहत्या की पुष्टि होने पर इकलाख के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय में दी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 23 जून की तारीख लगी है। 
विज्ञापन


हालांकि जारचा पुलिस ने थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज न होने की रिपोर्ट  कोर्ट में जमा कर दी है।  गांव के सूरजपाल सिंह ने 9 जून को न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर की न्यायालय में अर्जी दी थी, जिसमें फोरेंसिक रिपोर्ट में गोहत्या की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


इस कारण इकलाख के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। 13 जून की तारीख लगाई गई थी। मामले की सुनवाई सोमवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विजय कुमार की कोर्ट में होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश के छुट्टी पर होने से टली सुनवाई

Bisahdha controversy: on June 23 will go on a murder case hearing
दादरी - फोटो : अमर उजाला
न्यायाधीश के छुट्टी होने के चलते सुनवाई के लिए अब 23 जून की तारीख लगाई है।  9 जून को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जारचा पुलिस से रिपोर्ट को लेकर आख्या मांगी थी। 

पुलिस ने गोहत्या के मामले में सूरजपाल की तहरीर पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की आख्या कोर्ट में जमा करा दी। वकील रामशरण नागर और बीआर शर्मा ने बताया कि 23 जून को मामले में बहस होगी। 

उनके पास मामले को लेकर पर्याप्त साक्ष्य है। जिनको पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। उनको भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed