फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha arrived at the temple of VHP leader, said those who received cow hanging

बिसाहड़ा के मंदिर में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नेता, कहा गोहत्या करने वालों को मिले फांसी

Tue, 19 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 19 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha arrived at the temple of VHP leader, said those who received cow hanging
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री जुगल किशोर ने गोहत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की है। वह सोमवार को बिसाहड़ा स्थित शिव मंदिर पर साध्वी हर सिद्धी गिरी से मिलने आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोहत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके लिए सरकार से लगातार मांग की जा रही है। इस पर रोक लगाने के लिए सक्षम माहौल बनाने की जरूरत है, जिससे सरकार इस पर कठोर कानून बनाने के लिए विवश हो जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद गरीब और बेसहारा बच्चों के उत्थान के लिए देशभर में अभियान चलाकर उनको शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने के लिए भी कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनवासी व आदिवासी स्थानों पर 16 लाख बच्चों को सहयोग कर चुके हैं। इस मौके पर विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म प्रसार सुदेश पाल, रणजीत सिंह राघव, सतीश रावल आदि मौजूद रहे। 


विहिप नेता को बुलाने पर ग्रामीण नाराज 
जुगल किशोर को बिसाहड़ा बुलाने पर साध्वी को ग्रामीणों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। विहिप नेता के आने से पहले ही बिसाहड़ा गांव के प्रधान पति हरिओम अपने समर्थकों के साथ मंदिर पर पहुंचे और विहिप नेता को बुलाने पर नाराजगी जाहिर की। 

ग्रामीणों ने कहा कि वे नहीं चाहते कि गांव में शांति का माहौल बिगड़े। इसलिए विहिप नेता किसी भी ग्रामीण के घर नहीं गए, मंदिर से ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed