{"_id":"f62b28739d51026bc8ee4b98db808d11","slug":"bikers-snatches-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Feb 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-दो बाईपास इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दुकानदार का 50 हजार रुपये से भरा बैग झपट लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आजाद की बल्लभगढ़ के सेक्टर-दो बाईपास इलाके में कबाड़ की दुकान है। वह मूलरूप से मेरठ का निवासी है। आजाद के मुताबिक, चार फरवरी को उसे अपने भाई के साथ किसी काम से जाना था।
विज्ञापन
उसने भाई को दुकान पर बुलाया, इस दौरान आजाद ने एक बैग में 50 हजार रुपये रखे और दुकान से बाहर आकर भाई का इंतजार करने लगा।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और कुछ जानकारी लेने लगे। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने अचानक उसके हाथ से बैग झपट लिया और फरार हो गए।