फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bikers robed 6.50 lakhs from nissan car show room owner

निसान कार शोरूम के मालिक से बाइक सवार बदमाशों नें पिस्टल दिखाकर लूट लिए 6.50 लाख

Sun, 11 Mar 2018 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
bikers robed 6.50 lakhs from nissan car show room owner
बैग चोरी

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार शाम को कार के शोरूम मालिक से 6.50 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय पीड़ित अतुल जैन (58) कार से अपने चालक के साथ शोरूम से घर लौट रहे थे। जगतपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, अतुल जैन परिवार के साथ सीसी कॉलोनी, कल्याण विहार में रहते हैं। पतपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में अतुल का निसान कार का शोरूम है। शुक्रवार शाम 7.40 पर वह अपने शोरूम से चालक विनोद के साथ कार से घर जाने के लिए निकले। कार की डिग्गी में एक ब्रीफकेस में 6.50 लाख रुपये, ऑफिस की चाबियां व अन्य जरूरी कागजात थे।

विज्ञापन


हसनपुर लाल बत्ती के आगे बाइक सवार दो युवकों ने कार पंचर होने की बात कही। अतुल को कुछ शक हुआ। उन्होंने चालक से कार न रोकने के लिए कहा। आगे जाकर अतुल ने चालक से जगतपुरी टाइल मार्केट के पास कार रोकने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


देखने पर पता चला कि कार का पहिया पंचर था। चालक टायर बदलने लगा। अतुल कार से नहीं उतरे। विनोद ने टायर बदल लिया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक से उतरा और पिस्टल निकालकर अतुल की तरफ तान दी।जान से मारने की धमकी देकर चुपचाप बैठे रहने के लिए कहा। बदमाश ने कार से ब्रीफकेस निकाला और साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।



कहीं बदमाशों ने तो पंचर नहीं की थी कार
पीड़ित अतुल ने पुलिस को बताया कि शायद लूटपाट करने वाले बदमाशों ने ही उनकी कार को पंचर किया था। बदमाश पंचर कर उनका ध्यान बंटाकर ब्रीफकेस उड़ाने के चक्कर में थे, लेकिन जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए, तो उन्होंने पिस्टल दिखाकर वारदात को अंजाम दे दिया। अतुल ने आशंका जताई है कि शायद बदमाशों को पहले से पता था कि उनके पास मोटी रकम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed