फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bikers gang active in noida

पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे 'पल्सर' वाले छोरे

Thu, 06 Feb 2014 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा/ अमर उजाला, नोएडा
दिनेश शर्मा/ अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 06 Feb 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
bikers gang active in noida

नोएडा में बाइकर्स गिरोह पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द है। शहर की भौगोलिक स्थिति का फायदा नोएडा के आसपास जिलों के बदमाश उठा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, नौकरी की तलाश में आए युवा नोएडा की चकाचौंध में फंस कर अपने शौक के खर्चो को पूरा करने के लिए सड़क पर बाइक पर सवार होकर लूटपाट करने के लिए उतर रहे हैं। हर दिन नोएडा की सड़कों पर नया गिरोह वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जा रहा है।

पुलिस थानों में दर्ज पुराने रिकार्ड के सहारे ही लकीर पीटती नजर आती है। पिछले वर्ष तीन सौ से ज्यादा छिनैती व लूट की घटनाओं में बाइक सवार बदमाशों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से अधिकांश बदमाशों का पहले से कोई पुलिस रिकार्ड ही नहीं था।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि वह नौकरी की तलाश में एनसीआर में आए थे और नौकरी छूटने या न मिलने के कारण अपने खर्चों को पूरा करने के लिए अपराध की दलदल में कूद गए। वहीं, कुछ बदमाश ऐसे थे जो अपने शौक पूरा करने के लिए बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर वारदात करने के लिए उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर जिलों से आते हैं वारदात करने
पुलिस के मुताबिक मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़ से बदमाश बाइकों पर सप्ताह में एक दिन सवार होकर आते हैं और वारदात को अंजाम देकर चले जाते हैं। फेस टू पुलिस ने पिछले दिनों बुलंदशहर के ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ा था जो सप्ताह में एक दिन नोएडा व ग्रेटर नोएडा में वारदात करने के लिए आता था। थाना सेक्टर-24 व सेक्टर-58 में भी मेरठ, हापुड़ व अलीगढ़ से आकर वारदात करने वाले बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बदमाशों की पहली पंसद पल्सर
सीओ थर्ड राजकुमार मिश्र के मुताबिक अब तक पकड़े गए बदमाशों केपास से अधिकांश बदमाशों ने घटना में पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया है। इसके बाद डिस्कवर व यामाहा की एफजेड व हयाते का इस्तेमाल भी बदमाशों ने छिनैती व लूट के दौरान किया है। जो उनके पास से बरामद हुई या मौके पर ही पकड़ी गई है।

कच्ची उम्र से लेकर 25 साल तक
बाइक पर सवार होकर शहर में छिनैती व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की उम्र भी पुलिस को हैरान करने वाली है। पुलिस के मुताबिक अधिकांश वारदातों में 16 से लेकर 25 साल तक के युवक पकड़े गए हैं। जिसमें छात्र से लेकर इंजीनियर व कॉल सेंटर कर्मी तक हैं।


बार्डर सीलिंग से रुकेगी वारदात
सीओ थर्ड राजकुमार मिश्र के मुताबिक बार्डर सीलिंग से शहर में बाइक सवार बदमाशों के आंतक पर अंकुश लग सकेगा। शासन अब पुलिस को जो संसाधन उपलब्ध कराने जा रही है उसमें वाहन व आधुनिक संचार उपकरण भी है। शहर में चिन्हित सोलह बार्डर पर सीलिंग स्कीम तैयार कर वहां इनोवा कार में वायलेस से लैस पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जो शहर में छिनैती की वारदात होते ही सक्रिय हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed