{"_id":"588331f44f1c1bba76efe442","slug":"bike-looted-after-asking-for-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने लूट ली मोटरसाइकिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता पूछने के बहाने लूट ली मोटरसाइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 21 Jan 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
एल्डिको ग्रीन मिडोज सोसायटी गोलचक्कर के पास बदमाशों ने रास्ता पूछने का बहाना बनाकर एक युवक से उसकी मोटरसाइकिल लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की पिटाई भी कर दी। लूट के बाद युवक ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर कासना पुलिस पहुंची, लेकिन मामला सूरजपुर कोतवाली का होने के कारण लौट आई। देर रात तक दोनों थानों के बीच सीमा विवाद बना रहा। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप पर सूरजपुर कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शहर के पाई सेक्टर निवासी अमर कुमार चौबे सूरजपुर इंडस्ट्रियल साइट-4 स्थित एक कंपनी में जॉब करते हैं।
विज्ञापन
शाम सात बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर की ओर जा रहे थे। मोटरसाइकिल उनकी कंपनी की ओर से मिली थी। एल्डिको गोलचक्कर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे ऐच्छर मार्केट जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही उन्होंने मदद के लिए बाइक रोकी तो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनसे बाइक लूट ली।
विज्ञापन