फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bike borne assailants killed cashier and security guard of cash van and looted 11 lakh in delhi

दिल्लीः बाइक सवार बदमाशों ने कैश वैन के कैशियर और गार्ड की हत्या कर लूटे 12 लाख

Thu, 26 Apr 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
bike borne assailants killed cashier and security guard of cash van and looted 11 lakh in delhi
कैश वैन लूट

दिल्ली के नरेला में गुरुवार(26 अप्रैल) को एक एटीएम कैश वैन के कैशियर और सिक्योरिटी गार्ड की दो बदमाशों ने हत्या कर दी और 12 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार दिन में एक कैश वैन जिसमें ड्राइवर समेत कैशियर और सिक्योरिटी गार्ड सवार थे, वह जब नरेला से गुजरी तो बाइक सवार दो बदमाशों ने कैश वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में कैशियर और सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश कैश वैन में मौजूद नकदी के बक्से को लेकर फरार हो गए, जिसमें 12 लाख रुपए थे। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कैशियर व सिक्योरिटी गार्ड पर 18-20 गोलियां चलाईं। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेला में दो दिनों में ऐसी दूसरी घटना हुई है। इस तरह की एक वारदात मंगलवार को भी हुई थी जिसमें दो बदमाश एटीएम कैश वैन को लूटने के इरादे से आए लेकिन नाकाम रहे थे। उस मामले में बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड और कैशियर को गोली मारी थी लेकिन फिर कैशियर एटीएम का शटर बंद करने में सफल रहा और 87 लाख रुपए अपनी बहादुरी से बचाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed