{"_id":"ca9e9391814a492affe63bd5a10a436c","slug":"big-theft-in-two-houses-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे घरवाले और लाखों का सामान ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते रहे घरवाले और लाखों का सामान ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 17 Aug 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद थाना मुजेसर और सूरजकुंड क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटना सामने आई है। चोर दोनों घरों से नगदी व जेवरात सहित लाखों का माल चुरा ले गए।
विज्ञापन
पहली घटना थाना मुजेसर की है। शैलेंद्र कुमार सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। शैलेंद्र ने 14 अगस्त को थाना मुजेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त को घर के सदस्य बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ पाया। जांच करने पर पता लगा कि अलमारी रखे हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब एक लाख रुपये गायब हैं।
चोरी की दूसरी घटना थाना सूरजकुंड में सामने आई है। राजबरन चौहान अपने परिवार के साथ सेक्टर-45 के मकान नंबर-375 में रहते हैं।
14 अगस्त को राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13-14 की रात को परिवार के सदस्य घर में सोए थे, सुबह उठे तो देखा कि दूसरे कमरे का सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
देखने पर पता लगा कि कमरे में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोर चुरा ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।