{"_id":"75947abedd92cd01560ac39b204b8b47","slug":"big-fraud-in-the-name-of-fashion-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन शो के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैशन शो के नाम पर लाखों की ठगी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 18 Apr 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर 15 के ग्लैक्सी होटल में सात दिन तक सितारों के आने का दावा करने वाला व्यक्ति लोगों को लाखों का चूना लगा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम बंद हो जाने की खबर के बाद हुए हंगामे पर पहुंची पुलिस ने वहां पर काम कर रहे लोगों को हिरासत में लिया और छानबीन शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन हैं तो हो जाइए सावधान
विज्ञापन
ग्लैक्सी होटल में बृहस्पतिवार से गुड़गांव फैशन वीक का आयोजन किया गया था। सात दिन तक चलने वाले फैशन शो के दौरान जाने-माने लोगों के आने का दावा किया गया।
विज्ञापन
आयोजन करने वाले रोहित वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने लाखों का टिकट बेच कर आयोजन नहीं कराया। टिकट खरीदने वालों को जब दोपहर बाद यह पता चला कि कार्यक्रम स्थगित हो रहा है तो वहां पर भीड़ एकत्रित होने लगी।
सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसने लोगों को शांत करते हुए वहां पर काम कर रहे लोगों को हिरासत में लेने के साथ साउंड व रैंप के सिस्टम भी उठा कर थाने ले गए। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की छानबीन चल रही है।