फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bhel dgm murdered in noida, police suspects murder for loot andd wife angle

भेल DGM हत्याः एक्सप्रेसवे के किनारे नाले में मिला शव, पुलिस तलाश रही तलाकशुदा बीवी का कनेक्शन

Sat, 10 Mar 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 10 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
bhel dgm murdered in noida, police suspects murder for loot andd wife angle
bhel dgm murder

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के डीजीएम की बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव बृहस्पतिवार शाम को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे किनारे सेक्टर-105 नाले में मिला। उनके पास से मोबाइल, पर्स व घड़ी नहीं मिली है।

विज्ञापन


लिहाजा, लूट के लिए उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह ही परिजन ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना सेक्टर-39 समेत पुलिस की चार टीमें हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी प्रथम पीयूष सिंह ने बताया कि सेक्टर-104 की सफायर-द्वितीय सोसायटी निवासी अमित पांडेय (42) यहां छोटे भाई के साथ रहते थे। मूलरूप से पेशवाई कॉलोनी, वाराणसी निवासी अमित लोधी मार्ग दिल्ली स्थित भेल के ऑफिस में डीजीएम पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे वह ऑफिस से नोएडा सेक्टर-104 स्थित अपने घर आने के लिए निकले थे। प्रतिदिन वह मेट्रो से नोएडा के सिटी सेंटर स्टेशन आते थे और वहां से ऑटो या ई-रिक्शा पकड़कर घर पहुंचते थे।

15 मिनट पहले ही हुई थी बात

bhel dgm murdered in noida, police suspects murder for loot andd wife angle
bhel dgm murder

कुछ दिनों से वह सिटी सेंटर से पैदल ही घर जा रहे थे। बुधवार रात भी वह मेट्रो से ही नोएडा के लिए निकले थे। रात करीब 8:27 बजे उनकी नोएडा में रहने वाले बहनोई प्रभात द्विवेदी से मोबाइल पर बात भी हुई थी।

उन्होंने 15 मिनट में घर पहुंचने की बता कही थी। उसके बाद पता नहीं कैसे वह सेक्टर-105 कैसे पहुंचे। रात भर जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने बृहस्पतिवार सुबह थाना सेक्टर-39 में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, अमित का कई वर्ष पहले पत्नी से तलाक हो चुका है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अमित पांडेय से किसी की रंजिश के बारे में भी पता लगा रही है।

पत्नी कनेक्शन ढूंढ रही पुलिस

bhel dgm murdered in noida, police suspects murder for loot andd wife angle
bhel dgm murder
साथ ही, उनकी पत्नी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस मेट्रो के सीसीटीवी कैमरे खंगाल ये भी जानने का प्रयास कर रही है कि अमित बुधवार को ऑफिस से अकेले नोएडा आए थे या उनके साथ कोई और भी था।

वह किस मेट्रो स्टेशन पर उतरे थे और वहां से कैसे वह सेक्टर-105 पहुंचे। पुलिस लूट के लिए उनकी हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। करीब आठ साल पहले बंगलूरू से नोएडा के लिए ट्रांसफर होकर अमित आए थे।

दोस्तों ने खोजा शव
पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद अमित के दोस्त उनकी तलाश के लिए दिल्ली से उनके घर आने वाले रास्तों पर उनकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम 4:40 बजे अमित के दोस्त संजय और एक अन्य साथी ने पुलिस को सेक्टर-105 के नाले में अमित का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नाले से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनकी गर्दन के पास गोली लगने का निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed