फेसबुक पर अपलोड की युवती की अश्लील फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर 19 निवासी एक युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सेक्टर 20 में एक युवक के खिलाफ शिकायत दी है। बताया जाता है कि दोनों पहले दिल्ली में साथ में बीबीए के छात्र थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 19 निवासी युवती दिल्ली निवासी युवक के साथ एक साल पहले बीबीए की पढ़ाई कर रही थी।
दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों की फोन और फेसबुक पर बात होने लगी। युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मारपीट में घायल युवती की अस्पताल में मौत
नोएडा फेस टू थाना क्षेत्र में इलाबास गांव निवासी एक महिला की रविवार देर रात सेक्टर-110 स्थित यर्थाथ वेलनेस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
महिला के भाई वेद बंसल ने शिकायत दी थी कि शनिवार को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर से मारा था। उसने बताया कि महिला की शादी साढ़े तीन साल पहले उमेश नागर से हुई थी।
दो साल पहले उमेश की कैंसर से मौत हो जाने के कारण उसके परिजनों ने शनिवार को उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को घायल महिला की मौत हो गई।