{"_id":"77a1caf656cd0d2a52db6d99075f78c6","slug":"bba-student-caught-in-atm-loot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर मैसेज आया और खुल गई लड़की की पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर मैसेज आया और खुल गई लड़की की पोल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Jan 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की शाहदरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को एटीएम पर झांसा देकर लोगों के खाते से रुपये निकालने के आरोप में बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनकी पहचान सबोली निवासी वैशाली (20) और नीरज तिवारी (23) के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से 15 हजार रुपये बरामद किए।
यह भी पढ़ें:चोरों ने मचाई धूम, एक रात में 17 चोरियां
विज्ञापन
आरोपी युवक की दरियागंज में किताब की दुकान है। दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों में ठगी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि रामनगर निवासी रेशमा परवीन (26) बृहस्पतिवार को शाहदरा रेलवे स्टेशन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गई। इसी दौरान वहां एक युवती पहुंची और खुद को बैंक कर्मी बताते हुए रेशमा को एटीएम से रुपये निकालने के तरीके बताने का झांसा देने लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:ड्रॉ निकला था फ्लैट, खूशी से झूमते हुए जा रही थी तभी..
आरोप है कि युवती ने रेशमा के एटीएम से निकलते ही उसके खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आते ही रेशमा तुरंत एटीएम पर आई और आरोपी युवती को पकड़ लिया।
आरोपी युवती को घिरा हुआ देख सेंट्रो कार में उसका इंतजार कर रहा एक युवक वहां आ गया और उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर वहां अन्य लोग पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। रेशमा ने पुलिस को सूचना दी।
युवती इस तरह करती थी ठगी
वैशाली ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाती थी, जिन्हें एटीएम से रुपये निकलने में दिक्कत होती थी। इसके बाद जब लोग रुपये निकालकर जाने लगते थे तो वह लोगों से कहती थी कि उनका ट्रांजेक्शन प्रोसेस चालू है। इसे बंद करने के लिए वह लोगों से दोबारा कार्ड मशीन में डालकर पिन नंबर डलवा लेती थी। इसके बाद खाता मालिक के जाते ही वह रुपये निकाल लेती थी। पुलिस का कहना है कि इस दौरान वैशाली का सहयोगी नीरज बाहर मौजूद रहकर लोगों पर नजर रखता था। पुलिस के मुताबिक कई एटीएम से वैशाली की सीसीटीवी फुटेज मिली है।