फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bar House Keeper woman molested, young man captured in CCTV

बार में युवती से छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुए युवक

Thu, 30 Jun 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 30 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
bar House Keeper woman molested,  young man captured in CCTV

अंसल मॉल स्थित एक बार में सोमवार रात हाउस कीपिंग का कार्य करने वाली युवती से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उसकी शिकायत के बाद नॉलेज पार्क पुलिस ने जांच के बाद पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों युवकों की तलाश कर रही है। परी चौक के पास स्थित अंसल मॉल में एक बार है। यहां बुलंदशहर जिले की एक युवती हाउस कीपिंग का कार्य करती है।
विज्ञापन


वह ग्रेटर नोएडा में ही रहती है। सोमवार रात लगभग 9 बजे बार में पांच युवक आए थे। उन युवकों शराब पी और बार में मौजूद युवती से छेड़छाड़ करने लगे।

रात की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

bar House Keeper woman molested,  young man captured in CCTV

युवती ने इसका विरोध किया। बार में मौजूद बार टेंडर, मैनेजर और अन्य लोगों ने युवकों को रोका। इसके बाद युवक वहां से आराम से निकल गए। घटना से क्षुब्ध युवती ने मंगलवार को नॉलेज पार्क थाने में युवकों के खिलाफ शिकायत दी थी।

पुलिस ने घटना की जांच कर बुधवार को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस बार के आसपास लगे कैमरों से घटना वाली रात की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर जांच कर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवकों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed