फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंसल के सुसाइड नोट ने खोले कई राज, अलविदा के बाद लिखा भारत माता की जय

Thu, 29 Sep 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
Bansal also opened many secrets suicide note, written after the bye Bharat Mata Ki Jai
बीके बंसल

पूर्व डीजी बीके बंसल ने अपने सात पेज के सुसाइड नोट में सीबीआई के डीआईजी संजीव गौतम पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि संजीव खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का आदमी बताते हुए उसे धमकाया था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। 

Bansal also opened many secrets suicide note, written after the bye Bharat Mata Ki Jai
बसल परिवार से उठी दो लाशें - फोटो : विवेक निगम

संजीव ने बंसल से कहा था कि उसका ऐसा हाल करेंगे की सात पीढ़ी संजीव गौतम नाम को याद रखेंगी। अपने नोट में बंसल ने जिक्र किया है कि संजीव गौतम ने कस्टडी के दौरान टॉर्चर करते हुए कहा था कि तेरे पूरे परिवार को इतना ज्यादा परेशान कर देंगे कि तेरा परिवार मौत मांगेगा, लेकिन उसे मौत भी नहीं मिलेगी। 

Bansal also opened many secrets suicide note, written after the bye Bharat Mata Ki Jai
bk bansal - फोटो : अमर उजाला

बंसल ने अपने और परिवार पर जुल्म करने वाले संजीव व बाकी दोनों महिला अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों का भी लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। अपने नोट में दुखी होने की बात कर अलविदा लिखते हुए भारत माता की जय हो लिखा है। सुसाइड नोट में जहां बीके बंसल ने सीबीआई अधिकारियों को कोसा है, वहीं एक सीबीआई अधिकारी की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bansal also opened many secrets suicide note, written after the bye Bharat Mata Ki Jai
bk bansal - फोटो : सोशल मीड‌िया

मामले की छानबीन कर रहे सीबीआई के जांच अधिकारी प्रमोद त्यागी को उन्होंने एक अच्छा इंसान बताया है। बंसल के मुताबिक बुरे वक्त में भी प्रमोद ने उनका हौसला बढ़ाते हुए जल्द सब ठीक होने का दिलासा दिया। भगवान से उन्होंने प्रमोद की लंबी आयु और खूब तरक्की की कामना की। 

विज्ञापन
Bansal also opened many secrets suicide note, written after the bye Bharat Mata Ki Jai
बंसल सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

बंसल ने नोट में लिखा कि प्रमोद अच्छे इंसान हैं, उन्होंने हर बार हौसला दिया और कहा कि अब कुछ गलत नहीं होगा। जो कुछ भी हो गया है, तुम उसे भूल जाओ। जबकि इसके विपरीत सीबीआई के बाकी अधिकारी जल्लादों वाला काम कर रहे थे। प्रमोद को दुआ देते हुए बंसल ने लिखा की भगवान उनके परिवार को सलामत रखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed