{"_id":"57ebf9764f1c1b8167573d21","slug":"bansal-also-opened-many-secrets-suicide-note-written-after-the-bye-bharat-mata-ki-jai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंसल के सुसाइड नोट ने खोले कई राज, अलविदा के बाद लिखा भारत माता की जय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंसल के सुसाइड नोट ने खोले कई राज, अलविदा के बाद लिखा भारत माता की जय
Thu, 29 Sep 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बीके बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व डीजी बीके बंसल ने अपने सात पेज के सुसाइड नोट में सीबीआई के डीआईजी संजीव गौतम पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि संजीव खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का आदमी बताते हुए उसे धमकाया था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
2 of 5
बसल परिवार से उठी दो लाशें
- फोटो : विवेक निगम
संजीव ने बंसल से कहा था कि उसका ऐसा हाल करेंगे की सात पीढ़ी संजीव गौतम नाम को याद रखेंगी। अपने नोट में बंसल ने जिक्र किया है कि संजीव गौतम ने कस्टडी के दौरान टॉर्चर करते हुए कहा था कि तेरे पूरे परिवार को इतना ज्यादा परेशान कर देंगे कि तेरा परिवार मौत मांगेगा, लेकिन उसे मौत भी नहीं मिलेगी।
3 of 5
bk bansal
- फोटो : अमर उजाला
बंसल ने अपने और परिवार पर जुल्म करने वाले संजीव व बाकी दोनों महिला अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों का भी लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। अपने नोट में दुखी होने की बात कर अलविदा लिखते हुए भारत माता की जय हो लिखा है। सुसाइड नोट में जहां बीके बंसल ने सीबीआई अधिकारियों को कोसा है, वहीं एक सीबीआई अधिकारी की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bk bansal
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले की छानबीन कर रहे सीबीआई के जांच अधिकारी प्रमोद त्यागी को उन्होंने एक अच्छा इंसान बताया है। बंसल के मुताबिक बुरे वक्त में भी प्रमोद ने उनका हौसला बढ़ाते हुए जल्द सब ठीक होने का दिलासा दिया। भगवान से उन्होंने प्रमोद की लंबी आयु और खूब तरक्की की कामना की।
विज्ञापन
5 of 5
बंसल सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
बंसल ने नोट में लिखा कि प्रमोद अच्छे इंसान हैं, उन्होंने हर बार हौसला दिया और कहा कि अब कुछ गलत नहीं होगा। जो कुछ भी हो गया है, तुम उसे भूल जाओ। जबकि इसके विपरीत सीबीआई के बाकी अधिकारी जल्लादों वाला काम कर रहे थे। प्रमोद को दुआ देते हुए बंसल ने लिखा की भगवान उनके परिवार को सलामत रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।