{"_id":"e194e9736c4d85043956c8845e2dc451","slug":"bank-robbed-in-front-of-the-couple-and-a-quarter-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सामने दंपति से सवा लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के सामने दंपति से सवा लाख रुपये लूटे
अमर उजाला, वैशाली
Updated Tue, 08 Jul 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-2 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने सोमवार दोपहर बदमाशों ने दंपति से एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। दंपति ने शोर मचाया मगर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-1 में चंद्रप्रकाश पुरोहित रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वे अपनी पत्नी सुरजी देवी के साथ पंजाब नेशनल बैंक की वैशाली सेक्टर-2 शाखा में रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन
बैंक से वे एक लाख तीस हजार रुपये निकालकर निकले ही थे कि पीछे से काली बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी पत्नी के हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया। बैग में उनकी पत्नी का पर्स, घर की चाभियां और कुछ अन्य सामान भी था।
विज्ञापन
महिला ने शोर मचाया मगर बदमाश सेक्टर-1 की ओर भाग निकले। एसएचओ के अनुसार बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना था जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर कपड़ा लपेटा था।
आसपास के दुकानों के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज से आरोपियों के सुराग मिलने की उम्मीद है।
शुरुआती जांच में लग रहा है कि बदमाश दंपति का पीछा कर रहे थे। किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है।