फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank manager's family looted on NH-24

एनएच-24 पर बैंक मैनेजर के परिवार को लूटा

Fri, 02 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 Dec 2016 12:16 AM IST
सार

शादी में शामिल होकर काठगोदाम से नोएडा लौट रहा था परिवार
कार सवार बदमाश नकदी
2.5 लाख के जेवर और स्कॉर्पियो लेकर फरार 

विज्ञापन
bank manager's family looted on NH-24
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-20 स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मैनेजर नरेंद्र मीणा और उनके परिवार को बृहस्पतिवार तड़के एनएच-24 पर हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। वारदात के वक्त मैनेजर अपनी पत्नी व सात साल के बेटे के साथ काठगोदाम में शादी में शामिल होकर नोएडा लौट रहे थे।

विज्ञापन


हाईवे से नीचे उतारने के बाद बदमाश उन्हें जंगल की ओर ले गए और स्कार्पियो कार, 2.5 लाख के जेवर, 65 हजार रुपये लूटने के बाद फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित मैनेजर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बी-25,  सेक्टर-20 निवासी नरेंद्र मीणा दो दिन पहले वह पत्नी गुंजर व सात साल के बेटे लावांश के साथ पत्नी के मायके में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए काठगोदाम गए थे। बुधवार को तीनों स्कॉर्पियो से नोएडा लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि गढ़ के आसपास गजरौला (अमरोहा) पार करने के बाद स्विफ्ट डिजायर कार सवारों ने ओवरटेक कर स्कार्पियो को रोक लिया। कार से उतरे दो हथियार बंद बदमाशों में से एक जबरन स्कार्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।


इसके बाद बदमाश उन्हें जंगल में ले गए और फोन छीनने के बाद ज्वेलरी और कैश लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने धमकी दी कि आधा घंटे तक जंगल से हिलना नहीं, वरना गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाश बैंक मैनेजर की स्कार्पियो  भी लेकर फरार हो गए।

डरा सहमा परिवार पास के ही गांव में पहुंचा और वहां से पुलिस को सूचना दी।

bank manager's family looted on NH-24
लूट - फोटो : डेमो फोटो

डरा सहमा परिवार पास के ही गांव में पहुंचा और वहां से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित मैनेजर ने चौकी पर घटना की लिखित शिकायत दी। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अफसर भी पहुंच गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को रिपोर्ट ले जाने की बात कही।

 

पुलिस के कुछ बदमाशों की तस्वीरें भी दिखाई, जिसमें से तीन बदमाशों को पीड़ित मैनेजर ने पहचान लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद रात में ही पुलिस ने मामला नोएडा भेज दिया। बताया गया है कि चार बदमाशों में दो मफलर से मुंह ढके हुए थे और उनके हाथ में पिस्टल व कट्टा था। बदमाश बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
 

15 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
नरेंद्र ने बताया कि जैसे ही कार सवारों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया तो वह समझ गए कि वे बदमाश हैं। परिवार ने बदमाशों ने साफ कह दिया कि नकदी, कार और ज्वेलरी ले लो, लेकिन परिवार के साथ मारपीट मत करना। जाते समय बदमाशों ने कार की तलाशी ली और स्कॉर्पियो के कागज भी वहीं छोड़ गए। बदमाशों ने करीब 15 मिनट में पूरी वारदात का अंजाम दे दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा सवाल
पिछले दिनों बुलंदशहर में एक परिवार को लूट लिया गया था। बदमाशों ने महिलाओं से हैवानियत भी दिखाई थी। इसके बाद से हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर पुलिस की चेकिंग सही ढंग से होती तो बदमाश हाईवे पर घटना को अंजाम न दे पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed